Saturday, 2 February 2019

16जनवरी से 31जनवरी तक समसमायिकी

*  उच्च  शिक्षण  संस्थानों में 25%  सीटे  बढ़ेगी

* दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली देश की प्रथम महिला आईपीएस बनी अपर्णा कुमार

* रिलायंस जिओ 4g डाउनलोड स्पीड लगातार 12 वे महीने रही अव्वल

*  बिहार के मढौरा (सारण) में तैयार हो रहा है देश का दूसरा एसी शौचालय युक्त डीजल इंजन, पहला बनारस में बना है

* मढौरा से ही देश का सबसे शक्तिशाली मालगाड़ी का इंजन निकलेगा जिसकी क्षमता 6000 एचपी होगी

* सात पर्वत चोटियां एवं सात ज्वालामुखी पर्वत फतेह करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय शख्स बने सत्य रूप सिद्धांत

* गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषित

     2014 -ISRO
     2015 -विवेकानंद केंद्र ,कन्याकुमारी
     2016- अक्षय पात्र फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल
     2017- एकल स्काई ट्रस्ट
     2018- डब्ल्यूएचओ के सद्भावना दूत योहेई ससाकावा

* 15वां प्रवासी भारतीय दिवस वाराणसी में 21 से 23 जनवरी तक मनाया  गया

* देश के सबसे ऊंचे हवाई अड्डे ( पेक्योंग हवाई अड्डा ) सिक्किम पर पहली बार उत्तरा ए एन 32 विमान

* वैश्विक खरीदारी महोत्सव 2019 का उद्घाटन गुजरात अहमदाबाद में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात में पीएम मोदी ने की

* पटना में खुलेगा इसरो अनुसंधान केंद्र

* हैदराबाद की तर्ज पर पटना ,मुजफ्फरपुर ,गया एवं भागलपुर को सेफ सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा

* भारत अवॉर्ड - गुरु हिमा एवं मास्टर सौम्या दीप

* गीता चोपड़ा पुरस्कार- नीतीश नेगी

* पीएम मोदी ने सूरत के हजीरा में लार्सन एंड टूब्रो की स्वदेशी तोप निर्माण इकाई देश को समर्पित कि यहां K9 वज्र होवित्जर तोप बनेगा

* विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन - स्वीटजरलैंड दावोस

* कपिला कृषि उद्योग के ब्रांड अंबेस्टर बने संजय दत्त

*   भारत अभी विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है

*  वैश्विक सलाहकार कंपनी पी डब्ल्यू सी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को इस वर्ष विश्व की 5 विं अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान लगाया है

* 2017 में फ्रांस को पछाड़कर भारत विश्व कीछठी अर्थव्यवस्था बन गयी थी

* मुंबई में आयोजित नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया

* यूपी सरकार साधु-संतों को पेंशन देगी

* 15वां प्रवासी भारतीय दिवस काशी का थीम- "नए भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका"

* दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष मसाजो नोनाका , जापान  का 113 वर्ष की उम्र में निधन

* बिहार में स्लीपर बसें चलाने की अनुमति

* भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी ने भारत की नागरिकता छोड़ी एवं एंटीगुआ का नागरिक बना

* LIC ने  IDBI Bank के 51% शेयर खरीद लिया है

* नेपाल ने ₹100 से बड़े भारतीय नोटों पर रोक लगा दी है

* केके बिरला फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2017 का 27 वां सरस्वती सम्मान गुजराती भाषा के साहित्यकार सीतांशु यशाश्चंद्र को दिया जाएगा , यह पुरस्कार उनकी कविता संग्रह वकार के लिए

* विराट कोहली आईसीसी पुरस्कार वन डे, टेस्ट , ओवरऑल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गए हैं तीनों उपलब्धि एक साथ हासिल करने वाले वह दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं

* train 18 का नाम वंदे भारत एक्सप्रेस होगा इसकी अधिकतम चाल 160 किलोमीटर पर घंटा है

* Australian Open Grand Slam का खिताब नोवाक जोकोविच ने जीता राफेल नडाल को हराकर

* जापान को पीछे छोड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश बन गया है

* चीन पहले स्थान पर है

* दुनिया के शीर्ष 100 ब्राह्मणों में एकमात्र घरेलू ब्रांड टाटा है

* टाटा देश का सबसे मूल्यवान ब्रांड है

* ऊर्जा क्षेत्र का प्रतिष्ठित कार्नोट पुरस्कार पियूष गोयल को दिया जाएगा

* 26 January के अवसर पर राजपथ पर आयोजित झांकी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और सीआईएसएफ की झांकी को प्रथम स्थान  मिला

                             संकलनकर्ता :- C.S. GUPTA

Sunday, 13 January 2019

1 जनवरी to 15 जनवरी 2019 समसामयिकी


* सुधीर भार्गव बने भारत सरकार के मुख्य सूचना आयुक्त।

* वीके यादव बने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन

* 11 वे आम चुनाव में बांग्लादेश की शेख हसीना चौथी बार बनी प्रधानमंत्री। (अवामी लीग)

* अभिनेता कादर खान का कनाडा में निधन

* मैथिली भाषा का सर्वोच्च साहित्य सम्मान
"प्रबोध साहित्य सम्मान 2019" हरे कृष्ण झा को दिया जाएगा

* भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के सचिव बने पीके सिंह

* LIC के नए चेयरमैन बने हेमंत भार्गव

* अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1 जनवरी 2019 को अंतरिक्ष के सबसे  छोटे ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने में सफल रहा वहीं दूसरे यान ने अंतरिक्ष में सबसे दूर स्थित एक ऑब्जेक्ट की सबसे नजदीक से उड़ान भरी

* केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देना बैंक और विजया बैंक को बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय की मंजूरी दे दी अब बैंक ऑफ बड़ौदा देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया

* सचिन तेंदुलकर के कोच रहे आचरेकर की मृत्यु

* बिहार खादी की ब्रांडिंग के लिए रेमंड से हुआ करार

* देश में पहली बार उत्तराखंड में ड्रोन से मगरमच्छों की निगरानी

* पंजाब सरकार युवाओं को देगी स्मार्टफोन

* चीन का अंतरिक्ष यान "चांग हो "चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव एटकन घाटी में कदम रखने वाला पहला अंतरिक्ष यान बन गया है

* 9000 करोड़ से अधिक का कर्ज लेकर भागा विजय माल्या को भारत का पहला भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया

* सिंगापुर भारत में अपना पहला कौशल विकास केंद्र असम में स्थापित करने जा रहा है जहां युवाओं को व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा

* 71 साल बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के धरती पर टेस्ट सीरीज जीता

* 76 वें गोल्डन ग्लोब प्राइस लॉस एंजिल्स में दिया गया  जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार बोहेमियन राप्सोड़ी को मिला

* विश्व बैंक के प्रेसिडेंट जिम योंग किम 1 फरवरी को पद छोड़ेंगे उसके बाद विश्व बैंक की सीईओ क्रिस्टीना ज्योर्जिवा पद संभालेंगी

* प्रयागराज में 15 जनवरी से 4 मार्च 2009 तक कुंभ का आयोजन हो रहा है

* ईरान के चाबहार पोर्ट (शहीद बहिस्ती पोर्ट )का नियंत्रण भारत का हाथ में

* ₹4000000 सलाना व्यापार करने वाले व्यापारियों को जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया गया है पहले यह सीमा 2000000 थी

* बिहार में 552.29 किलोमीटर लंबे इंडो नेपाल बॉर्डर रोड का निर्माण मार्च 2022 तक पूरा होगा

* यूपी के 15 बिहार के 3 गया पटना मुजफ्फरपुर तथा उत्तराखंड के दो झारखंड के 1 शहरों की हवा शुद्ध करने के लिए केंद्र ने राष्ट्रीय स्वच्छ हवा कार्यक्रम शुरुआत कर दी है इस पर 2 साल में ₹3000 करोड खर्च किए जाएंगे

* मैरी कॉम विश्व की नंबर वन महिला मुक्केबाज बन गई हैं

* गरीब सवर्णों को 10% आरक्षण वाले प्रावधान को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई

* ब्रह्मदत्त यस बैंक के चेयरमैन बने

* अमेरिकी की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड राष्ट्रपति चुनाव लड़ेगी

* पहले भारत मध्य एशिया संवाद में हिस्सा लेने उज्बेकिस्तान के समरकंद पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

* मैक्सिको सीमा पर दीवार के लिए 5.7 अरब डॉलर फंड नहीं मिलने की विवाद के कारण ट्रंप ने अमेरिका में काम बंदी लागू की है जो अब तक का मीका का सबसे बड़ा शट डाउन है

*  गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया ₹350 के सिक्के

* सवर्णों को 10% आरक्षण देने वाला पहला राज्य बना गुजरात

* डीएनए हेलिक्स के  सह खोजकर्ता एवं ह्यूमन जीनोम के पितामह कहे जाने वाले जेम्स वाटसन द्वारा जाति और नस्ल आधारित टिप्पणी के बाद उनकी प्रयोगशाला ने उनसे नोबेल पुरस्कार वापस ले लिया

* प्रथम फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियलअवॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया

* यह पुरस्कार हर वर्ष देश के एक नेता  को दिया जाएगा।

* जल थल वायु सेना और तटरक्षक बल द्वारा साल का पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास अंडमान निकोबार दीप समूह के मलक्का खाड़ी के पास किया जा रहा है।

                           संकलनकर्ता:- C .S. GUPTA